सुपौल, मार्च 14 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। भवानीपुरउतर पंचायत के मुखिया प्रताप विराजी ने मुस्लिम समाज का महान पवित्र पर्व रमजान को लेकर शुक्रवार को अपने आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। जिसमें न सिर्फ रोजेदारों ने शिरकत की बल्कि इस इफ्तार पार्टी में गंगा जमुना तहजीब का भी दीदार हुआ। इफ्तार के पूर्व आज रमजान के अंतिम शुक्रवार को अलविदा की नमाज अदा कर देश में शांति और अमन चैन की दुआ मांगी गई। अलविदा की नमाज के महत्व को बताते हुए मो. सादिक अंसारी बताते हैं कि अलविदा की नमाज यानि जुमातुल विदा रमजान के पवित्र महीने के आखिरी शुक्रवार को पढी जाने वाली विशेष इबादत है, जो अल्लाह से माफी, रहमत, और बरकत पाने का अंतिम अवसर माना जाता है। यह नमाज पूरे महीने की इबादत को विदाई देती है। जो गुनाहों की माफी के लिए दुआ करने और शांति व भाईचारे के लिए सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.