सुपौल, अप्रैल 29 -- किशनपुर, एक संवाददाता। प्रखंड की विभिन्न जगहों पर बुधवार को दानवीर भामाशाह की 479वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान मलाढ पंचायत स्थित उत्तमलाल साह के दरवाजे पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विद्यानंद साह ने उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि दानवीर भामाशाह शूरवीर के साथ महापराक्रमी भी थे। उन्होंने समाज के लोगों को बताया कि भामाशाह का जन्म 29 अप्रैल 1547 को राजस्थान के मेवाड़ राज्य में हुआ था। जब महाराणा प्रताप मुगलों से युद्ध कर रहे थे, तब भामाशाह ने अपनी पूरी संपत्ति उन्हें दान कर दिया। अपने दोनों पुत्रों को भी सैनिक के रूप में बलिदान कर दिया। यह भी पढ़ें- गढ़हरा में दानवीर भामाशाह की मनाई जयंती देशहित में भामाशाह ने जो योगदान दिया है, उसे भुलाया नहीं जा सकता है। समाजसेवी बृजमोहन साह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.