भागलपुर, फरवरी 26 -- किशनपुर। आवास कर्मी संघ के बैनर तले किशनपुर के आवास कर्मियों ने विगत 10 माह से मानदेय का भुगतान नहीं होने के विरोध में कार्य बहिष्कार किया। जहां आवास कर्मियों ने प्रखंड मुख्यालय में अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद करते हुए शीघ्र लंबित मानदेय भुगतान की मांग किया। मौजूद कर्मियों का कहना है कि लगातार 10 माह से मानदेय नहीं मिलने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई है। कई कर्मी भुखमरी के कगार पर पहुंच चुके हैं। दुकानदार भी अब उधार देने से इनकार कर रहे हैं। जिससे उनके सामने परिवार के भरण-पोषण का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। कार्य बहिष्कार के दौरान कर्मियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द बकाया मानदेय का भुगतान सुनिश्चित करने की मांग किया। उनका कहना है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। मौके पर आवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.