सुपौल, मार्च 27 -- करजाईन बाजार, एक संवाददाता। रामनवमी के पावन अवसर पर सार्वजनिक चैती दुर्गा मंदिर, शिवनगर-समदा गढ़ परिसर में शुक्रवार को भव्य दंगल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व आईआरएस अधिकारी सह राजद नेता बैद्यनाथ मेहता ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के दौरान उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे पारंपरिक आयोजनों से हमारी संस्कृति और खेल भावना को बढ़ावा मिलता है। दंगल में मध्य प्रदेश, राजस्थान, नेपाल समेत कई राज्यों और पड़ोसी देश के नामी पहलवानों ने भाग लिया। पहलवानों ने अपने दांव-पेच और ताकत का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। हर मुकाबले पर दर्शकों की भीड़ उत्साह से झूम उठी और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा मैदान गूंजता रहा। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.