सुपौल, अप्रैल 4 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र की झिल्लाडुमरी पंचायत के वार्ड 12 में शनिवार दोपहर करीब तीन बजे मो हबीबुल्लाह के थ्रेसर की चिंगारी से आग लगने के कारण एक फूस के घर सहित गेहूं का बोझा जलकर राख हो गया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मो. हबीबुल्लाह के भूसी घर में गेहूं दोनी करने के दौरान थ्रेशर के चिंगारी से भूसी रखने वाले घर सहित आसपास में रखे हुए गेहूं का बोझा जलकर राख हो गया। अगलगी की घटना की सूचना पर चार दमकल गाड़ी पहुंचकर आग पर काबू पाया गया। सीओ स्वामीनाथ राम और सीआई दशरथ मरैया ने अगलगी घटना की जांच की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.