सुपौल, मार्च 28 -- किशनपुर, एक संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत किशनपुर उत्तर पंचायत के मुख्य मार्ग थरबिटिया मौजहा मार्ग पर पीरगंज वार्ड दो स्थित इस्लाम घर के पास मंगलवार रात आई तेज आंधी और बारिश के बाद भारी जलजमाव की स्थिति बन गई। घरों के दरवाजों के ऊंचे हो जाने के कारण पानी निकासी का मार्ग अवरुद्ध है, जिससे सड़क पर ही पानी जमा हो जाता है। इस कारण पैदल राहगीरों और वाहनों को आवाजाही में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीण मोहम्मद इस्लाम ने बताया कि हर साल बारिश के समय यही स्थिति बनती है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। कई बार जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों को शिकायत की गई, लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, जल निकासी नहीं होने से सड़क पर एक-एक सप्ताह तक पानी जमा रहता है। छोटे बच्चों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.