सुपौल, अप्रैल 9 -- बलुआ बाजार, एक प्रतिनिधि। भीमपुर थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करने वाली एक घटना सामने आई है। थाना में पदस्थापित एएसआई योगेंद्र पासवान की चार पहिया वाहन (स्कार्पियो) बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई। हैरानी की बात यह है कि घटना थाना से महज कुछ ही दूरी पर घटी। मिली जानकारी के अनुसार एएसआई योगेंद्र पासवान भीमशंकर स्वर्णकार के आवास पर किराए में रहते हैं। वे प्रतिदिन की तरह अपनी स्कॉर्पियो (बीआर पीए 8881) को दरवाजे के पास सर्विस सड़क पर खड़ी कर सोने चले गए। मकान मालिक के अनुसार रात करीब 1 बजे तक गाड़ी दरवाजे पर खड़ी थी, लेकिन सुबह होते-होते वाहन गायब पाया गया। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक वाहन का कोई सुराग नहीं म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.