सुपौल, जनवरी 24 -- जदिया, निज संवाददाता। थाना परिसर में शनिवार को पर्यावरण सुरक्षा और हरियाली की सुर्खियां बिखेरी गई। इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष नंद किशोर नंदन की अगुवाई में ग्राम रक्षा दल के सदस्यों द्वारा थाना परिसर में दर्जनों फलदार पौधे लगाए गए ।इन पौधों में खासकर आम, अमरूद आदि शामिल है । इस मौके पर थाना अध्यक्ष ने कहा पर्यावरण रक्षा के लिए वृक्षा रोपण बहुत जरूरी है । उन्होंने हरियाली पर चर्चा करते हुए कहा कि वृक्ष से हमलोगों को ऑक्सीजन मिलती है । जो जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने लोगों से भी हरियाली और पर्यावरण बचाव पर बल दिया । इस अवसर पर ग्राम रक्षा दल के जिला अध्यक्ष बजरंग कुमार , त्रिवेणीगंज प्रखंड अध्यक्ष अरविंद कुमार यादव तथा थाना क्षेत्र के सभी ग्राम रक्षा दल के सदस्य इस पौधारोपण अभियान में शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.