सुपौल, जून 13 -- किशनपुर, एक संवाददाता। प्रखंड स्थित शिवपुरी पंचायत के कोसी कॉलोनी से थरबिटिया पुनर्वास जाने वाली मुख्य सड़क वर्षों से जर्जर बनी हुई है। सड़क की स्थिति खराब होने के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन जाने से बारिश के दिनों में स्थिति और भी बदतर हो जाती है। ग्रामीणों में शिव झा, नीरज कुमार झा, अवधेश झा एवं नीतीश कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि उक्त सड़क का निर्माण जिला परिषद मद से कराया गया था, लेकिन निर्माण के महज छह वर्ष के भीतर ही सड़क पूरी तरह जर्जर हो गई। लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का अभाव रहने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि लोगों को आव...