सुपौल, दिसम्बर 13 -- सुपौल, एक प्रतिनिधि। जिले की प्रारंभिक विद्यालयों में द्वितीय त्रैमासिक मूल्यांकन परीक्षा 15 से 22 दिसंबर तक आयोजित होगी। इस परीक्षा में जिलेभर से कुल 338803 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इस संबंध में डीपीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए द्वितीय त्रैमासिक मूल्यांकन 2025-26 की तिथि घोषित कर दी गई है। उन्होंने कहा कि राज्य शिक्षा शोध के द्वारा जारी पत्र के अनुसार परीक्षा 15 दिसंबर से 22 दिसंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पाली में होगी। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगीं, वहीं द्वितीय पाली दोपहर एक बजे से तीन बजे तक होगी। पहले दिन 15 दिसंबर को पर्यावरण अध्ययन/सामाजिक विज्ञान विषयों की परीक्षा कक्षा 3 से 8 व अंग्रेजी विषय की परीक्षा कक्षा एक और दो के लिए होगी। वहीं 16...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.