सुपौल, मार्च 23 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। शहर की यातायात व्यवस्था दिन व दिन बेपटरी होती जा रही है। और जाम की समस्या अब प्रशासनिक विफलता का जीता-जागता उदाहरण बन चुकी है। सड़क किनारे अतिक्रमण, अव्यवस्थित बस-टेंपो स्टैंड और मनमानी यातायात व्यवस्था के कारण त्रिवेणीगंज बाजार में हर दिन और हर घंटे जाम लगना आम बात हो गई है। इससे आम लोगों का जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सुबह से लेकर शाम तक शहर की एन एच 327 ई पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। ऑफिस जाने वाले कर्मचारी, स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं, कोचिंग जाने वाले युवक-युवतियां और शिक्षक रोज़ जाम में फंसकर देर से अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं। कई बार एंबुलेंस तक को रास्ता नहीं मिल पाता, जो स्थिति की गंभीरता को दर्शाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच स्थित बस स्टैंड और ए...