सुपौल, मार्च 7 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के लालपट्टी वार्ड-17 स्थित डीएसपी आवास के समीप शुक्रवार एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान जदिया थाना क्षेत्र के मानगंज पूरब निवासी रौशन कुमार की पत्नी उषा कुमारी(27 बर्ष) के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया है और मामले की पड़ताल में जुटी है। जानकारी के अनुसार रौशन कुमार अपनी पत्नी उषा कुमारी और दो बच्चों के साथ लालपट्टी वार्ड-17 में डीएसपी आवास के पीछे बिस्कोमान के पास घर बनाकर रहते थे। पति-पत्नी घर के दरवाजे पर ही बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। शुक्रवार सुबह तकरीब नौ बजे जब पड़ोसी किसी काम से उषा कुमारी के घर गये तो देखा कि वह कमरे में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.