सुपौल, जनवरी 2 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। त्रिवेणीगंज बाजार क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। यहां एक्सपायरी बिस्कुट, कुरकुरे, नमकीन और अन्य पैकेटबंद खाद्य पदार्थ बेखौफ होकर बेचे जा रहे हैं। इसका सीधा असर आम लोगों, खासकर बच्चों की सेहत पर पड़ रहा है, जबकि जिम्मेदार विभाग पूरी तरह उदासीन बने हुए हैं। शुक्रवार को सामने आए एक ताजा मामले में एक ग्राहक ने बाजार की एक दुकान से 10 रुपये का पारले कम्पनी बिस्कुट खरीदा, जो एक्सपायरी था। बदले में जब पांच रुपये का गुड डे कंपनी का बिस्कुट दिया गया तो वह भी एक्सपायर्ड निकला। सबसे चौंकाने वाला मामला तब सामने आया जब भगवती कंपनी के क्रीम बिस्कुट का एक पैकेट खरीदा गया, जिसमें 12 छोटे पैकेट थे। इनमें से अधिकांश पैकेट एक्सपायरी डेट पार कर चुके थे, जबकि कुछ अभी वैध पाए ...