सुपौल, मार्च 5 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच तनाव व युद्ध की खबरों के बीच तेल कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका व तेल की आपूर्ति में कमी को लेकर फैली अफवाहों का असर अब सुपौल में भी देखने को मिल रहा है। हालांकि शहर के पेट्रोल पंपों पर पड़ोसी जिलों की तरह भारी भीड़ तो नहीं दिखी, लेकिन पहले की तुलना में तेल भरवाने आने वाले वाहन चालकों की संख्या में बढ़ोतरी जरूर दर्ज की जा रही है। शहर के लोहिया नगर चौक स्थित एक पेट्रोल पंप पर कार्यरत कर्मियों ने बताया कि पिछले दो दिनों से ग्राहकों के व्यवहार में बदलाव साफ नजर आ रहा है। पहले जहां अधिकांश बाइक चालक 100 से 200 रुपये का पेट्रोल भरवाते थे, वहीं अब अधिकतर लोग 500 रुपये या उससे अधिक का तेल डलवा रहे हैं। वहीं आर्थिक रूप से सक्षम 04 चक्का वाहन के मालिक अपनी गाड़ियों की टंकी फुल करव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.