सुपौल : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने साइकिल सवार को मारी ठोकर, मौत
सुपौल, जून 8 -- पिपरा, एक संवाददाता। सुपौल-पिपरा मुख्य मार्ग एनएच 327ई पथरा पेट्रोल पंप के पास एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में अर्जुन पासवान (53 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह करीब नौ बजे की है। हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह भी पढ़ें- सोनपुर में कार के धक्के से मजदूर की गई जानघटना का विवरण जानकारी के अनुसार सुपौल नगर परिषद क्षेत्र वार्ड चार निवासी अर्जुन पासवान साइकिल से सुपौल से पथरा जा रहे थे। पथरा में उनकी जमीन पर काम चल रहा था, जिसे देखने के लिए वे निकले थे। इसी दौरान पिपरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पथरा पेट्रोल पंप के समीप उन्हें सीधी टक्कर मार दी। टक्कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.