सुपौल, फरवरी 4 -- किशनपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुरी पंचायत स्थित कोसी कॉलोनी थरबिटिया पुनर्वास निवासी गुलाबी खान के 22 वर्षीय पुत्र मोहम्मद मोनी खान ख़ान उर्फ छोटू खान बुधवार की दोपहर सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मोहम्मद छोटू खान बाइक से कमलजड़ी की ओर जा रहा था, तभी सुपौल की दिशा से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को लहूलुहान अवस्था में उठाकर आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, किशनपुर पहुंचाया। सीएचसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की नाजुक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.