सुपौल, फरवरी 17 -- किशनपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के करहिया पंचायत के अभुआर में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे पांच लोग गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। जानकारी अनुसार पिपरा थाना क्षेत्र के रतौली पंचायत स्थित बैरिया निवासी दयानंद शर्मा की 60 वर्षीय पत्नी श्याम देवी मौजहा से ई-रिक्शा से अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान अभुआर पोखर के पास पीछे से आ रही एक तेज़ रफ्तार पिकअप ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर में ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि उस पर सवार सभी पांच लोग जख्मी हो गए। सभी को स्थानीय लोगों के मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक के द्वारा इलाज किया गया। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर तेज़ रफ्तार वाहनों की आवाजाही रहती है। जिससे आए दिन ...