सुपौल, मार्च 25 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र की रामदत्तपट्टी पंचायत के नेमुआ वार्ड तीन में मंगलवार की रात करीब नौ बजे एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झंकझोर कर रख दिया। ईंट लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खेल रहे दो वर्षीय मासूम को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद जहां गांव में आक्रोश फैल गया, वहीं मृतक के घर से उठती चीत्कार हर किसी की आंखें नम कर रही थी। बताया जा रहा है कि सहरसा जिले के पंचगछिया से ईंट लेकर आ रहा ट्रैक्टर रात करीब 9 बजे नेमुआ पहुंचा। उस समय मोहल्ले में बच्चे खेल रहे थे और आसपास भीड़ थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चालक बिना हॉर्न दिए तेज गति से वाहन चला रहा था। इसी दौरान नेमुआ वार्ड 3 के मो. समशेर के दो वर्षीय मासूम मो. जमशेद (2), पिता मो. शमशेर, ट्रैक्टर के पिछले चक्के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.