सुपौल, अप्रैल 21 -- बलुआ बाजार, एक प्रतिनिधि। छातापुर प्रखंड क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों का कहर एक बार फिर सामने आया है। भीमपुर थाना क्षेत्र के एसएच-91 पर रविवार रात एक अनियंत्रित टेंपो पलट जाने से उसमें सवार छह लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर चीख-पुकार गूंज उठी। जानकारी के अनुसार बीआर 50 पी 6702 नंबर का टेंपो तेज गति से भीमपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान जीवछपुर पंचायत के पास एक शादी समारोह स्थल के नजदीक अचानक एक मासूम बच्चा सड़क पर आ गया। बच्चे को बचाने के प्रयास में चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, लेकिन वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और टेंपो सड़क पर पलट गया। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर पलटा, 6 लोग घायल हादसा इतना तेज था कि टेंपो में सवार सभी यात्री झटके में गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.