सुपौल, अप्रैल 13 -- वीरपुर, एक संवाददाता। नगर के गौल चौक स्थित गोलंबर पर सोमवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर जोरदार तरीके से गोलंबर से टकरा गई। हादसा उस समय हुआ जब कार हनुमान मंदिर की ओर से आ रही थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर अफरातफरी मच गई और आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के दौरान कार का एयरबैग खुल गया, जिससे चालक की जान बच गई। हालांकि, चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया। कार में सवार वीरपुर आई टाइप वार्ड 11 निवासी अमन आनंद (पिता- मनोज सिंह) घायल हो गए। यह भी पढ़ें- बहरा कोचा में सड़क हादसा, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत वीरपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. शैलेंद्र दीपक ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि घायल की स्थिति फि...