सुपौल, मार्च 17 -- मरौना, एक संवाददाता। मरौना -निर्मली मुख्य सड़क में मरौना और रतहो के बीच पेट्रोल पंम्प के पास स्थित पुल पर रविवार की देर रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकरा गई। घटना में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि बाइकसवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस क्रम में अन्य बाइकसवार युवकों की नजर घायलों पर पड़ी। उन्होंने बाइक रोककर 112 पर कॉल कर घटना की जानकारी पुलिस को दी। आनन-फानन में पुलिस वाहन घटना स्थल पर पंहुचा और एम्बुलेंस बुलाया। वहीं थानाध्यक्ष रेमन भाष्कर ने क्षतिग्रस्त बाइक के नंबर से घायल युवक के परिजनों का पता कर उन्हें सूचना दी। दोनों घायल युवक को सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र मरौना में भर्ती कराया। युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने दोनों घायल युवक को प्राथमिक उपचार कर डीएमसीएच रेफर कर दिया। परिजनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.