सुपौल, मार्च 7 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। रमजान के तीसरे जुमे पर शुक्रवार को जिले भर की मस्जिदों में अकीदत और श्रद्धा के साथ नमाज अदा की गई। इस मौके पर मस्जिदों में रोजेदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नमाज के दौरान अकीदतमंदों ने अल्लाह से देश और दुनिया में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। जुमे की नमाज को लेकर सुबह से ही मुस्लिम समुदाय में खास उत्साह देखा गया। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक मस्जिदों में रोजेदार समय से पहले ही पहुंचने लगे थे। नमाज के बाद लोगों ने रमजान की बरकत और इंसानियत की सलामती के लिए दुआएं मांगी। जुमे की नमाज के साथ ही रमजान के दूसरे अशरे का समापन हो गया। शुक्रवार को मगरिब की नमाज के बाद दूसरा अशरा खत्म हो गया और शनिवार से रमजान का तीसरा व अंतिम अशरा शुरू हो गया। रमजान का यह आखिरी अशरा सबसे अहम और फजीलत वाला म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.