सुपौल, अप्रैल 6 -- करजाईन बाजार, एक संवाददाता। अज्ञात ट्रक की ठोकर से करजाईन बाजार में हुई युवक की मौत से इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि फोरलेन पर चौबीस घंटे तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही होती है। स्थानीय लोगों ने जनप्रतिनिधियों व जिला प्रशासन से गांव व भीड़-भाड़ वाली जगहों पर पुलिस की तैनाती की मांग की है। इधर, अपने बेटे श्याम कुमार पासवान की माता सांझा देवी और पिता उपेंद्र पासवान ने बताया कि श्याम कुमार पासवान की पत्नी रुक्मणी देवी (20) आठ माह की गर्भवती है। उसे एक तीन वर्षीय पुत्री शिवानी कुमारी है। अब उनका परिवार कैसे चलेगा, इसकी चिंता उन्हें खाए जा रही है। उन्होंने रुंधे गले से कहा कि मृतक की पुत्री के सिर पिता का साया इतनी कम उम्र में ही उठ गया। वहीं मृतक की पत्नी रुक्मणी बार-बार अपने पति को याद करके बदहवाश ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.