सुपौल, फरवरी 26 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। प्रखंड विकास पदाधिकारी कृष्णा कुमारी ने बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के तीन विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उर्दू प्राथमिक विद्यालय चैनसिंह पट्टी, प्राथमिक विद्यालय खरेल कर्णपुर एवं प्राथमिक विद्यालय बरेल की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जांच की गई। निरीक्षण में तीनों विद्यालयों के प्रधान शिक्षक अनुपस्थित पाए गए, जबकि अन्य शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज मिली। बीडीओ ने अनुपस्थिति को गंभीर मानते हुए संबंधित प्रधान शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगने के संकेत दिए। जांच के दौरान यह भी पाया गया कि विद्यार्थियों को वितरित किए जाने वाले स्कूल बैग व पाठ्य सामग्री की प्राप्ति एवं वितरण से संबंधित अद्यतन सूची उपलब्ध नहीं थी। इस पर उन्होंने अभिलेखों को नियमित रूप से संधारित करने का निर्देश दिया। बीडीओ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.