सुपौल : तीन वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
सुपौल, जून 30 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। प्रतापगंज थाना पुलिस ने फरार चल रहे तीन न्यायालय वारंटियों को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई सोमवार की रात थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर की गई। इस बाबत प्रतापगंज थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार वारंटियों में भवानीपुर उत्तर पंचायत के गंगसायर वार्ड एक निवासी बिनोद कुमार उर्फ दुलार चंद यादव (60 वर्ष) तथा भवानीपुर दुअनियां टोला वार्ड 10 निवासी रामलाल यादव और मदन यादव (दोनों पिता- पृथ्वी यादव) शामिल हैं। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपित लंबे समय से न्यायालय के वारंट के बावजूद फरार चल रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.