सुपौल : तीन माह से वेतन लंबित, विशिष्ट शिक्षकों में आक्रोश
सुपौल, जुलाई 10 -- छातापुर, एक प्रतिनिधि। नियोजित से सक्षमता परीक्षा तीन, चार उत्तीर्ण कर विशिष्ट राज्यकर्मी बने शिक्षकों का पिछले तीन महीने से वेतन भुगतान नहीं होने से जिले भर के शिक्षकों में काफी नाराजगी है। इसी मुद्दे को लेकर बिहार विशिष्ट अध्यापक प्रधान शिक्षक संघ के बैनर तले शुक्रवार को छातापुर एवं महम्मदगंज पंचायत भवन परिसर में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रखंड सचिव बिनोद कुमार यादव ने की। इसमें प्रदेश महासचिव सह सुपौल जिला प्रभारी पंकज कुमार सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए। बैठक में मौजूद शिक्षकों ने वेतन भुगतान में हो रही देरी को लेकर अपनी आर्थिक तंगी की समस्या रखी। शिक्षकों का कहना था कि घर खर्च, बच्चों की पढ़ाई और जरूरी खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। बैठक के दौरान प्रधान शिक्षकों ने बकाया वेतन और वेतन संरक्षण का लाभ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.