सुपौल, अप्रैल 6 -- वीरपुर, एक संवाददाता। नगर पंचायत वीरपुर द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए शहर के प्रमुख भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लोगों को शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से करीब 7 लाख रुपये की लागत से 10 वाटर एटीएम लगाए गए थे। लेकिन हैरानी की बात यह है कि स्थापना के तीन महीने भी पूरे नहीं हुए और कई वाटर एटीएम खराब होने लगे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी वीरपुर अनुमंडलीय अस्पताल के मुख्य गेट पर लगे वाटर एटीएम के खराब होने से हो रही है। यह मशीन अस्पताल आने वाले मरीजों, उनके परिजनों और राहगीरों के लिए राहत का जरिया थी, लेकिन पिछले कई दिनों से बंद पड़ी है। इसके कारण लोगों को मजबूरन बोतलबंद पानी खरीदकर प्यास बुझानी पड़ रही है। स्थानीय निवासी जय कृष्ण शर्मा, पवन शर्मा, गुरु दयाल शर्मा और उपेंद्र शर्मा ने बताया कि वाटर एटीएम कई दिनों से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.