सुपौल, मार्च 25 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के तीन पंचायतो में लघु सिंचाई योजना के तहत स्टेट बोरिंग का निर्माण कार्य करने को लेकर जमीन का चिन्हित करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। सीआई दशरथ मरैया और लघु सिंचाई विभाग के कनिय अभियंता पिंटू कुमार ने बताया कि सरायगढ़ भपटियाही प्रखंड के छिटही हनुमान नगर, शाहपुर पृथ्वीपट्टी पंचायत और झिल्लाडुमरी पंचायत में दो-दो जगहो पर स्टेट बोरिंग का निर्माण कार्य कराया जाएगा। जिसके लिए तीन-तीन डिसमिल जमीन को चिन्हित किया गया है। जेई ने बताया कि स्टेट बोरिंग के लिए दो कमरे का भवन निर्माण कार्य कराया जाएगा। जिसमें एक कमरा में स्टेट बोरिंग के लिए मशीन लगाया जाएगा। जबकि दूसरा कमरा गार्ड के लिए बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जमीन चिन्हित करने का कार्य पूरा कर लिया गया है। इसकी रिपोर्ट डीएम को समर्...