सुपौल, मार्च 17 -- त्रिवेणीगंज,निज प्रतिनिधि। सोमवार का दिन सड़क के राहगीरों के लिए अमंगल साबित हुआ। तीन अलग अलग सड़क दुर्घटना में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक युवक की मौत हो गई। पहली घटना जदिया थाना क्षेत्र के पिलवहा लक्ष्मीनिया सड़क मार्ग में पिलुवाहा वार्ड पांच नवटोलिया में रविवार शाम करीब पांच बजे दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को गंभीर रूप से घायलावस्था में अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद बाहर रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान जदिया थाना क्षेत्र के पिलवहा वार्ड 3 निवासी अनंत यादव के 18 वर्षीय पुत्र शंकर कुमार, सदानंद यादव के पुत्र 22 वर्षीय प्रमोद यादव और वार्ड 7 निवासी जवाहर राय के 23 वर्षीय पुत्र अमर कुमार के रूप में हुई है। घायल शंकर कुमार और प्रम...