सुपौल : तिलावे नदी की धारा रोककर बना लिए पोखर, बरसात में बढ़ सकती है परेशानी
सुपौल, जून 2 -- पिपरा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र में तिलावे नदी की धारा को बाधित कर पोखर बनाने का मामला सामने आया है। प्रखंड मुख्यालय और थाना से करीब 200 मीटर की दूरी पर एनएच-106 स्थित कमलपुर पुल के दोनों ओर नदी की प्राकृतिक धारा को रोककर आधा दर्जन से अधिक छोटे-बड़े पोखर खोद दिए गए हैं।
स्थानीय लोगों के आरोप स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ दबंगों ने जेसीबी और पोकलेन मशीन की मदद से नदी क्षेत्र में खुदाई कर मछली पालन के लिए पोखर तैयार कर लिए हैं और इससे लाखों रुपये का मुनाफा कमा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हिमालय से निकलने वाली तिलावे नदी बरसात के मौसम में कोसी के अतिरिक्त जल प्रवाह का दबाव भी झेलती है। ऐसे में नदी की धारा बाधित होने से बारिश के दौरान जल निकासी प्रभावित हो सकती है। इससे नदी किनारे बसे गांवों में जलजमाव की समस्या उत्पन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.