सुपौल : ताजियों के साथ पारंपरिक लाठी-तलवार से दिखाया करतब
सुपौल, जून 27 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। मुहर्रम के अवसर पर शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न चिह्नित स्थलों से भव्य ताजिया जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया और ताजियों के साथ बाजार सहित विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया। इस दौरान युवाओं ने पारंपरिक लाठी एवं तलवार के आकर्षक करतब प्रस्तुत कर अपने साहस, अनुशासन और कला का प्रदर्शन किया। पूरे क्षेत्र में धार्मिक आस्था, भाईचारे और उत्साह का वातावरण बना रहा। यह भी पढ़ें- मुहर्रम पर निकला पारंपरिक निशान जुलूस, युवाओं ने दिखाए हैरतअंगेज करतबमुहर्रम का महत्व इस बाबत मो सादिक ने बताया कि इस्लामी कैलेंडर का पहला महीना मुहर्रम अत्यंत पवित्र और ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इसे मुहर्रम-अल-हराम भी कहा जाता है, जिसका अर्थ है पवित्र एवं सम्मानित महीना। उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.