सुपौल : तटबंध की नियमित करें निगरानी, मानव बल रखें तैयार
सुपौल, जुलाई 20 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। कोसी तटबंध प्रमंडल-2 वीरपुर के स्पर किलोमीटर 10 का डीएम सावन कुमार ने सोमवार को निरीक्षण किया। इस क्रम में जिलाधिकारी ने बाढ़ सुरक्षा से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया तथा तटबंध की स्थिति का मुआयना भी किया। उन्होंने संबंधित अभियंताओं एवं कर्मियों को सतर्क एवं सजग रहते हुए तटबंध की नियमित निगरानी करने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक संसाधनों एवं मानवबल को पूरी तरह तैयार रखने का निदेश दिया। डीएम ने कहा कि बाढ़ सुरक्षा कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को 24 घंटे निगरानी बनाए रखने, आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा किसी भी संभावित स्थिति की सूचना तत्काल वरीय अधिकारियों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि जन-ध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.