सुपौल : ढोली पंचायत में बाढ़ प्रभावितों के बीच पॉलीथिन शीट वितरित
सुपौल, सितम्बर 27 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। कोसी नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव के कारण पूर्वी कोसी तटबंध के अंदर बसे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। ढोली, बनैनिया, लौकहा, सनपतहा, औरही, कटैया, भुलिया, कवियाही, करहरी, उगरीपट्टी, वैसा, तकिया, गिरधारी और गोरीपट्टी सहित कई गांवों में घर-आंगन में पानी फैलने से लोगों को भोजन के साथ मवेशियों के चारे की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जलजमाव के कारण जहरीले सांप और बिच्छुओं का भय भी बना हुआ है। राजस्व अधिकारी राकेश रंजन ने बताया कि पूर्वी कोसी तटबंध के अंदर नौ स्थानों पर सामुदायिक किचेन की व्यवस्था की गई है, जहां बाढ़ प्रभावित लोगों को भोजन कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- सुपौल : बाढ़ का पानी घटा, लेकिन तटबंध के भीतर लोगों की परेशानी बरकरार प्रभावित क्षेत्रों में आवागमन के लिए विभिन्न घाटों पर 40 नावों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.