सुपौल, मार्च 18 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी कोसी तटबंध के अंदर ढोली पंचायत में मंगलवार को पशु बांझपन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन वार्ड सदस्य उर्मिला देवी और पशु चिकित्सक डॉ. अमिताभ कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में पशुपालकों ने भाग लिया। शिविर में डॉ. अमिताभ कुमार ने पशुपालकों को पशुओं में होने वाले बांझपन रोग के कारण, लक्षण और उसके उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समय पर सही इलाज और देखभाल से इस समस्या को नियंत्रित किया जा सकता है। शिविर के दौरान 62 किसानों के कुल 152 पशुओं का उपचार किया गया और सभी पशुपालकों को नि:शुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। डॉ. अमिताभ ने जानकारी दी कि 19 मार्च को चांदपीपर पंचायत के महादलित बस्ती में भी इसी तरह का शिविर लगाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.