सुपौल, सितम्बर 13 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। गजना चौक स्थित कोसी यूथ लाइब्रेरी में शुक्रवार को डॉ. चंद्रकांत पाटिल की 42वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में पुष्पांजलि अर्पित कर 2008 की कुसहा त्रासदी के दौरान उनके बलिदान को याद किया गया। वक्ताओं ने बताया कि डॉ. पाटिल मुंबई में एमडी की पढ़ाई कर रहे थे। कोसी की बाढ़ के दौरान वे 48 चिकित्सकों के साथ पीड़ितों की सेवा के लिए सुपौल पहुंचे थे। कटैया के राहत शिविर में बाढ़ पीड़ितों का इलाज करते समय 21 सितंबर 2008 को वज्रपात की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई थी। वक्ताओं ने कहा कि पीड़ितों की सेवा करते हुए डॉ. पाटिल ने अपने प्राण न्योछावर किए। उनका जीवन और समर्पण आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है। प्रतियोगी छात्र रुपेश ने गीत प्रस्तुत कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर यायावर लेखक पुष्पराज, धर्मवीर, देवकृष्...