सुपौल, मार्च 21 -- सुपौल। आईसीडीएस डीपीओ ने शुक्रवार को बाल विकास त्रिवेणीगंज परियोजनान्तर्गत कुल छह आंगनबाड़ी केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। इस क्रम में आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 342 पर 30 बच्चे, केंद्र संख्या 343 पर 35 बच्चे, केंद्र संख्या 219 पर 31 बच्चे, केंद्र संख्या 193 पर 25 बच्चे, केंद्र संख्या 350 पर 30 बच्चे व केंद्र संख्या 302 पर 36 बच्चों के साथ सेविका व सहायिका उपस्थित पायी गई। आईसीडीएस डीपीओ अंजू कुमारी ने सभी सेविका व सहायिका को बच्चों को साफ-सफाई एवं स्वच्छता के साथ-साथ सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। साथ ही बच्चों को समय से नाश्ता एवं खाना, स्कूल पूर्व शिक्षा देने ''पोषण भी, पढ़ाई भी'' गतिविधियाँ गुणवत्तापूर्ण कराने की सख्त हिदायत दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.