सुपौल, अप्रैल 15 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। डीडीसी सारा अशरफ ने अपने कार्यालय वेश्म में बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, मनरेगा योजना एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की प्रगति से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की। इस क्रम में डीडीसी ने मानव दिवस सृजन, शत प्रतिशत ई-केवाईसी पूर्ण कराने, पीएमएवाईजी मनरेगा अभिकरण में स्वीकृत लाभुकों को मानव दिवस का लाभ देने का निर्देश दिया। उन्होंने लंबित व अपूर्ण योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने, जियो टैगिंग में वृद्धि लाने को भी कहा। जबकि लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की समीक्षा के क्रम में सभी बीडीओ को सामुदायिक स्वच्छता परिसर का निर्माण कार्य यथाशीघ्र पूर्ण करने को कहा। साथ ही महादलित टोला में विभाग की ओर से दिए गए लक्ष्य के अनुसार व्यक्तिगत शौचालय निर्माण कराने के लिए आव...