सुपौल, मार्च 12 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। कलेक्ट्रेट स्थित लहटन चौधरी सभागार में गुरुवार को जिला स्थापना दिवस, बिहार दिवस, ईद-उल-जोहा व रामनवमी को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता डीएम सावन कुमार ने की। बैठक में सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी बीडीओ व सीओ, नगर परिषद् एवं नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े हुए थे। जिला शांति समिति के सदस्यों ने पुलिस प्रशासन से इस दौरान चौकस रहने का अनुरोध किया। मौके पर डीएम सावन कुमार ने बताया कि इस वर्ष जिला स्थापना दिवस 14 मार्च, ईद-उल-जोहा (ईद) 21 मार्च, बिहार दिवस 22 मार्च व रामनवमी 27 मार्च को मनाई जाएगी। जिला स्थापना दिवस, बिहार दिवस, ईद-उल-जोहा (ईद) एवं रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जायेगा। इसको लेकर डीएम सावन कुमार व...