सुपौल, नवम्बर 10 -- सुपौल, एक प्रतिनिधि। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला प्रशासन लगातार मतदाताओं को जागरूक कर रहा है। इसी दौरान रविवार को समाहरणालय परिसर से अहले सुबह 7 बजे मतदाता जागरुकता रैली को जिला निर्वाची पदाधिकारी सह डीएम सावन कुमार के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाल कर डिग्री चौक, सिसौनी चौक, किशनपुर गोलंबर चौक, होते हुए एनएच 327 ए के रास्ते 13 किमी की दूरी तय कर, सीएचसी किशनपुर परिसर पहुंची। जहां सीएचसी परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डीएम श्री कुमार ने विधानसभा चुनाव में मतदाताओं से शत प्रतिशत मतदान करने का अपील किया। उन्होंने कहा कि गांव में लोगों को जागरुक कर सत प्रतिशत मतदान करने की बात कही। कहा कि इस लोकतंत्र की महापर्व में सभी मतदाता जिला में विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड तोड़ मतदान प्रतिशत बढ़कर महापर्व को सफल बनाएं। कहा कि...