सुपौल : डीएम ने की लोक शिकायत के 13 वादों की सुनवाई
सुपौल, अप्रैल 7 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। डीएम सावन कुमार ने अपने कार्यालय वेश्म में मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लोक शिकायत निवारण के द्वितीय अपील संबंधी कुल 13 वादों में सुनवाई की। इनमें सात वादों का निष्पादन किया गया, जबकि छह वादों की सुनवाई के लिए अगली तिथि निर्धारित की गयी। लोक शिकायत की सुनवाई में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अंचल अधिकारी प्रतापगंज तथा त्रिवेणीगंज और राजस्व अधिकारी विद्युत आपूर्ति प्रमंडल राघोपुर, राजस्व अधिकारी अंचल-सुपौल एवं कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद् सुपौल भी सुनवाई में मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.