सुपौल, फरवरी 17 -- सुपौल। डीएम सावन कुमार ने स्वास्थ्य उपकेंद्र सह हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सुखपुर का मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वहां पदस्थ एएनएम भवानी कुमार अनुपस्थित पाई गईं। इस लापरवाही एवं मनमानेपन कार्य के कारण विभाग ने जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद एएनएम भवानी कुमारी को निलंबित कर दिया है। सिविल सर्जन डॉ बाबू साहब झा ने अपने पत्र में कहा है कि एएनएम भवानी कुमारी के निलंबन अवधि में सदर अस्पताल में नियमावली 2005 के नियम 10 के तहत जीवन-निर्वाह भत्ता का भुगतान अनुपस्थिति विवरणी के आधार पर होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...