सुपौल, मार्च 18 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। पुलिस की कथित कार्रवाई के विरोध में नगर परिषद के सफाईकर्मियों द्वारा की गई अनिश्चितकालीन हड़ताल मंगलवार दोपहर बाद फिलहाल स्थगित कर दी गई है। डीएम सावन कुमार के आश्वासन के बाद कर्मियों ने पांच दिनों के लिए आंदोलन रोकने का फैसला लिया है। इससे शहरवासियों ने राहत की सांस ली है, हालांकि समस्या पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। इससे पहले मंगलवार को लोहियानगर चौक और नगर परिषद कार्यालय के समीप सफाईकर्मी धरने पर बैठ गए थे। उनका आरोप था कि बिना स्पष्ट कारण कुछ कर्मियों को हिरासत में लेकर बाद में पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया गया, जो अन्यायपूर्ण है। इसी के विरोध में उन्होंने काम बंद कर दिया था। हड़ताल का असर पूरे शहर में साफ दिखाई दिया। करीब 36 घंटों में ही स्थिति बिगड़ गई और लगभग 30 टन कचरा सड़कों पर जमा हो गया। 10 हज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.