सुपौल, मार्च 9 -- वीरपुर, एक संवाददाता। कोशी क्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक कुमार आशीष ने शनिवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय वीरपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय अभिलेखों, लंबित कांडों की स्थिति, अपराध नियंत्रण, वारंट व कुर्की के निष्पादन तथा अनुसंधान की प्रगति की समीक्षा की। डीआईजी ने अधिकारियों को लंबित मामलों का जल्द निष्पादन करने और विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही वीरपुर अनुमंडल क्षेत्र में नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.