सुपौल, नवम्बर 13 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। जिले में विधानसभा चुनाव की काउंटिंग को लेकर बीएसएस कॉलेज में शुक्रवार सुबह आठ बजे से ही मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से सतर्कता बरतते हुए पूरी तैयारी की गई है। इस बाबत गुरुवार को सदर अनुमंडल पदाधिकारी इंद्रवीर कुमार व सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार अनुभवी ने सुरक्षा व्यवस्ता व विधि व्यवस्था तथा यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। इस बाबत सदर अमुमंडल पदाधिकारी इंद्रवीर कुमार ने बताया कि मतगणना कार्य में विधि व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन के लिए अतिरिक्त बलों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। मतगणना बीएसएस कॉलेज में होनी है। बीएसएस कॉलेज वाले रास्ते पर अत्यधिक भीड़ की संभावना को देखते हुए इस रास्ते में आम लोगों को आवागमन में परेशानी हो सकती है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.