सुपौल, अप्रैल 21 -- भीमपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के डहरिया पंचायत सहित प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को स्वगणना (स्व-सर्वे) अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान बीडीओ सह चार्ज अधिकारी डॉ. राकेश गुप्ता ने विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर आम लोगों को मोबाइल के माध्यम से स्वगणना करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आवास सहायक, कृषि समन्वयक, जीविका दीदी, किसान सलाहकार, आशा कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सेविकाओं को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को प्रतिदिन जागरूक करें। इसी क्रम में बीडीओ डहरिया पंचायत के वार्ड संख्या 12 पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों को एकत्र कर स्वगणना की प्रक्रिया समझाई गई। यह भी पढ़ें- लोगों से जनगणना पोर्टल को भरने की अपील मौके पर लाभुकों ने मोबाइल के जरिए पोर्टल पर 32 प्रश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.