सुपौल, अप्रैल 19 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर की प्रमुख सड़कों पर ठेला, ई-रिक्शा और ऑटो का बढ़ता अतिक्रमण यातायात व्यवस्था पर भारी पड़ रहा है। स्थिति यह है कि जाम लगते ही लोगों के लिए निकलना मुश्किल हो जाता है। सोमवार को डाकघर के पास लगे जाम से घंटों आवागमन बाधित रहा और लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे ही नहीं, बल्कि कई जगहों पर ठेले और ई-रिक्शा सड़क के बीच तक खड़े कर दिए जाते हैं। वहीं कुछ दुकानदार भी अपना सामान सड़क पर लगाकर अतिक्रमण बढ़ा देते हैं, जिससे सड़क संकरी हो जाती है। यह भी पढ़ें- अतिक्रमण हटाने के बाद प्रशासन द्वारा मलबा नहीं हटाये जाने से राहगीरों को भारी परेशानी खासकर व्यापार संघ रोड पर स्थिति अधिक खराब है, जहां पैदल चलना भी चुनौती बन गया है। स्कूली बच्चे, मरीज और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्...