सुपौल, मई 6 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के नगर पंचायत सिमराही वार्ड 5 में बुधवार सुबह हुई तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सिमराही वार्ड 5 निवासी मो गुलजार की 35 वर्षीय पत्नी मनीषा खातून अपने घर में चाय बना रही थी। इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ बिजली कड़की, जिसकी चिंगारी के झटके से वह बेहोश होकर गिर पड़ी। वही घटना के बाद घर में मौजूद बच्चों ने शोर मचाया, जिसके बाद परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए बिना देर किए इलाज के लिए मनीषा खातून को राघोपुर रेफरल अस्पताल ले जाया गया। यह भी पढ़ें- सुपौल : राघोपुर में आकाशीय बिजली गिरने से महिला घायल जहां उपचार जारी है। रेफरल अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर दीपक गुप्ता ने बताया कि महिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.