सुपौल, जनवरी 5 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र और विभिन्न पंचायतों में सोमवार की सुबह घना कुहासा और ठंड छाया रहा, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह देर तक कुहासा छाए रहने के कारण वाहनों के परिचालन में कठिनाई हुई। शनिवार और रविवार की रात भी ठंड का असर अधिक रहा, जिससे कनकनी बढ़ गई। आधा दिन तक ठंड और कोहरे का प्रभाव बना रहा। थोड़ी देर के लिए धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली, लेकिन शाम और रात में ठंड का प्रकोप फिर बढ़ गया। ठंड के कारण लोग घरों से निकलने से परहेज करते नजर आए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.