सुपौल, अप्रैल 26 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के लालगंज बाजार में एनएच 327 एडी पर शनिवार की रात में अचानक आंधी बारिश आने के कारण एक ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया और बगल की दुकान में आंधी बारिश से बचने के लिए चला गया। वहीं पीछे से तेज रफ्तार से आ रही एक ऑटो ने ट्रैक्टर के ट्रेलर में पीछे से ठोकर मार दिया। जिससे ऑटो चालक मुरली गांव के वार्ड 10 निवासी शिव लखन शाह और ऑटो पर सवार मुरली गांव के वार्ड 9 निवासी किशोर पाठक और उसका भाई गोपाल पाठक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर में ऑटो ने पीछे से मारी टक्कर, तीन व्यक्ति घायल तीनों घायलो को स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी भपटियाही में भर्ती कराया गया। वहीं घटना को लेकर भपटियाही थाना पुलिस ने ट्रैक्टर और ओटो को जप्त कर भपटियाही थाना लाया गया। घटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.