सुपौल, फरवरी 9 -- राघोपुर (एक प्रतिनिधि)। राघोपुर थाना क्षेत्र के एनएच-27, पच्चास पुल के समीप सोमवार दोपहर 2 बजे एक ट्रैक्टर और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे राघोपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान कुशेश्वर शर्मा के रूप में हुई है, जो विशनपुर दौलत के भागता टोला स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शिक्षक हैं। वह किसी कार्य से सिमराही बाजार जा रहे थे और स्कूल लौटते समय यह दुर्घटना हुई। राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। उन्होंने कहा कि आवेदन मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दुर्घटना ने क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.